हाथरस, अगस्त 21 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियो ने एक ज्ञापन डीआईओएस कार्यालय में दिया। कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ सरकार के द्वारा न दिए जाने से आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि 05 सितम्बर 2025 को मुख्यमंत्री ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं महाविद्यालय के साथ साथ स्ववित्तपोषित शिक्षकों हेतु कैशलेस इलाज की सुविधा सरकार की ओर से देने की घोषणा की गयी थी। इसमें अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं रसोइयों तक को जोड़ने के लिये कहा गया था। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों (लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी) का उल्लेख नहीं किया गया था। जिस पर शासन व विभाग स्तर पर प्रत्यावेदन दिया गया था, परिणामस्वरूप विभाग स्तर पर सारी सूचनायें शिक्षणेत्तर कर...