अलीगढ़, मार्च 19 -- (विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दांतों की सफाई को लेकर रोजाना ब्रश करने का दावा करने वाले लोग एक अहम आदत को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो चुपचाप उनके दांतों को बीमार बना रही है। टूथब्रश समय पर न बदलने की लापरवाही अब गंभीर रूप लेती जा रही है। डेंटल कॉलेज के सर्वे ने स्थिति की भयावह तस्वीर सामने रखी है। जहां एक ओर 70 प्रतिशत लोग तीन महीने में ब्रश बदलने की सलाह को अनदेखा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 3 से 75 वर्ष तक की लगभग 54 प्रतिशत आबादी डेंटल कैरीज यानी कैविटी से जूझ रही है।डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के डॉ. तबिशुर रहमान के अनुसार, तीन महीने के बाद टूथब्रश के ब्रिसल्स फैल जाते हैं और उनकी सफाई क्षमता घट जाती है। इसके बावजूद लोग सालभर तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करते रहते हैं। इससे दांतों पर प्लाक जमने के साथ बैक्टीरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.