मेरठ, जून 15 -- कैली स्थित एक बाग से गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो साथी मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, छह कारतूस, बेहोशी के इंजेक्शन, रस्से, स्कूटी पशु कटान के औजार आदि बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार धीरखेड़ा चौकी प्रभारी हरि ओम गौतम रविवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा कैली स्थित रेलवे स्टेशन के समीप विपिन त्यागी के बाग में कुछ युवकों द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- कैली में पांच गोकश गिरफ्तार, दो फरार सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो युवक भागने म...