मेरठ, मार्च 28 -- दो दिन पूर्व कैली मार्ग पर जीजा साले को रोककर हुए मारपीट प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। कैली गांव निवासी उम्मेद ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को देरसायं रात वह अपने बहनोई अब्दुल्ला के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही इरशाद, आसिफ, सुहैल और दानिश ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडो से मारपीट की। मारपीट के दौरान दोनो के शोर मचाने पर अन्य राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। घायल अवस्था में चौकी पहुंचकर उसने पुलिस को जानकारी दी थी।जिस पर पुलिस ने उसका और उसके बहनोई का दौराला सीएचसी पर उपचार कराया था। इंस्पेक्टर दौराला सुमनकुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर आरोपियों के खि...