उरई, फरवरी 16 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम कैलिया बड़ी में ओम ग्रुप द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा बाबूराम पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया गया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। जिला उपाध्यक्ष बाबूराम पाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.