आगरा, मार्च 13 -- कैला देवी मंदिर के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के समूह पर शुक्रवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पांच श्रद्धालु घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को कुछ श्रद्धालु धार्मिक गीत गाते हुए कैला देवी मंदिर के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। जब यह समूह फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के तेरहा दरवाजा के समीप पहुंचा तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस सेवा पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सौरभ सिंह और पायलट पुष्पेंद्र यादव ने घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए तुरंत फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।मधुमक्खियों के काटने से दुर्गेश पुत्र अनार सिंह निवासी खेरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.