पिथौरागढ़, जून 18 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। स्थानीय लोगों ने आदि कैलास रूट पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी समान रूप से ध्यान देने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ मर्तोलिया ने बताया कि बढ़ती आबादी और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने इस बावत प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...