देहरादून, जुलाई 20 -- Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण चट्टानों से मलबा और बोल्डर गिरने से रविवार को 103 सड़कें बाधित हुईं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सात जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उत्तराखंड में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी, जबकि कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जोरदार बारिश का रेड अलर्ट; किन जिलों में टूटकर बरसेंगे बदरा? मौसम विज्ञान केंद्र के न...