पिथौरागढ़, जुलाई 25 -- संतोष, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा का छठां दल भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए धारचूला पहुंच गया है। इधर पांचवां दल रविवार को लिपूलेख दर्रे को पार कर चीन अधीन तकलाकोट पहुंचेगा। शनिवार को कैलास मानसरोवर यात्रा के छठें दल के सीमांत पहुंचने पर उत्साह के साथ भव्य स्वागत हुआ। केएमवीएन कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार यात्रियों को टीका लगाकर और मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दल में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना आदि राज्यों के कुल 49 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 32 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। दोपहर भोजन के बाद बाद यात्रा दल धारचूला के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- आदि कैलास दर्शन कर मानसरोवर यात्री नाभीढांग रवाना देर शाम य...