कोडरमा, मई 23 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया की बहनों की कबड्डी की टीम विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी की यह प्रतियोगिता पंडित बागेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर, देवनगर, दुग्धा बोकारो में आयोजित की गई थी। इसमें कुल सात विद्यालय की बहनों ने भाग लिया l विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव के क्षण है। टीम के कोच धीरज कुमार पांडे और अर्चना सिन्हा को प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अशोक राय,अरविंद चौधरी सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नारायण शर्मा, विद्यालय के आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, विजय मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी, उमाशंकर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, पवन शर्मा, कुमार मुरलीधर...