कैलाश यात्रियों के सम्मान संग गूंजे भजन
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, संवाददाता। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति की ओर से अलीगंज के नया हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कैलाश मानसरोवर यात्रियों को पटका पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर श्री महावीर जी ट्रस्ट के सचिव राजेश कुमार पांडेय, समिति अध्यक्ष केके सिंह, आशुतोष अग्रवाल, डॉ. आरएस भदौरिया, एमपी पाठक, बेचूराम, डॉ. नित्यानंद दुबे, अनिल तिवारी आदि रहे। संस्कृति विभाग की ओर से पं. मुरलीधर प्रताप दीक्षित की टीम ने गणेश वंदना गाइए गणपति जगवंदन... से शुभारंभ किया। फिर श्रीराम तुम्हें मैं खत लिखता पर पता मुझे मालूम नहीं..., हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ... सुनाकर सभी को मुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.