कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चौथा जत्था रवाना
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से गुरुवार को तीर्थ यात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 28 जून को 41 सदस्यीय दल इस भवन में पहुंचा था। पांचवें दिन गुरुवार को दल रवाना हुआ। बुधवार को वीजा की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दल में 39 तीर्थ यात्री और दो संपर्क अधिकारी शामिल हैं। बुधवार शाम भजन संध्या हुई और गुरुवार को यात्रा किट देकर श्रद्धालुओं को धूमधाम से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.