बहराइच, जुलाई 3 -- बहराइच,संवाददाता। कैलाश मानसरोवर की पावन यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को ब्लिस रिजॉर्ट से नेपाल के लिए रवाना हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार व तिलक कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। दल में मुंबई, मेरठ, खतौली व ऋषिकेश के शिवभक्त शामिल हैं। रिजॉर्ट के प्रोपराइटर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि यह यात्रा आत्मिक साधना का संगम है। संयोजक मुकेश बंसल ने बताया कि नेपालगंज के रास्ते दल मानसरोवर झील पहुंचेगा। मुंबई के आलोक अग्रवाल व मेरठ के कमल नयन गोहाल ने इसे जीवन का सौभाग्य बताया। युवा श्रद्धालु प्राधन्या देशमुख ने कहा कि यह प्रेरणादायक अवसर है। दल में अरविंद गुप्ता, पुष्पा देशमुख, राकेश कुमार सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...