प्रयागराज, जून 16 -- सरोकार संस्था की ओर से वर्ष 2026 का प्रो. ओपी मालवीय एवं भारती देवी पुरस्कार कथाकार कैलाश बनवासी को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह घोषणा प्रो. मालवीय के पुत्र कथाकार प्रियदर्शन मालवीय ने की है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल की ऑनलाइन बैठक की गई। इसमें कवयित्री अनामिका, आलोचक आशुतोष कुमार, कथाकार रणेंद्र, आलोक राकेश विहारी व रामायन राम शामिल हुए। मंडल ने सर्वसम्मति से कथाकार का चयन किया। पुरस्कार के अंतर्गत चयनित कथाकार को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सितंबर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...