कैलाश गिरी जिनालय का शिलान्यास समारोह आज
बागपत, जुलाई 1 -- खेकड़ा। श्री सिद्ध भूमि की प्रतिकृति 'कैलाश गिरी जिनालय' का शिलान्यास समारोह बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित आदिनाथ नगर, डुंडाहेड़ा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज ससंघ, मुनि ज्ञात सागर महाराज तथा ऐलक विज्ञान सागर महाराज का दिव्य सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर इस आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन से जुड़े अनिल जैन और राहुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलान्यास समारोह के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र के जैन समाज सहित श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.