नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट इन हेल्थकेयर के सातवें संस्करण में हिस्सा लिया। इस इवेंट से कैलाश खेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फीमेल होस्ट कैलाश खेर से गाना गाने का अनुरोध करती हैं। इस बात पर कैलाश खेर भड़क जाते हैं। कैलाश खेर उनसे कहते हैं कि क्या वो सचिन तेंदुलकर से कहेंगी कि एक छक्का लगाकर दिखाइए। कैलाश ने कहा कि ये अनुरोध आपको करना ही नहीं चाहिए। कैलाश खेर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है।इवेंट में होस्ट पर भड़के कैलाश खेर वायरल वीडियो में होस्ट कैलाश खेर से गाना गाने का अनुरोध करती हैं। इसी बात पर कैलाश खेर भड़क जाते हैं। कैलाश खेर गाना गाने से मना कर देते हैं। इसके बाद वो कहते हैं, "यही मैं बदलना चाहता हूं, यही मे...