देहरादून, अप्रैल 30 -- रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कैलाश खेर के मंदिर परिसर में पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के सदस्यो ने उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत 'जय जय केदारा' गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच भी श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं।उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.