कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा के कैलाश से महिला जाने वाली सड़क के मध्य स्थित एक ढाबे के पास 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल महीनों से टूटकर लटका हुआ है। जिम्मेदार हैं कि सूचना दिए जाने के बाद भी उन्हें टूटे खंभे को बदलने की फुरसत नहीं मिल सकी। इससे कभी भी सड़क किनारे बड़ा हादसा हो सकता है। कैलाशपुर होते हुए महिला गांव के लिए गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति गई है। कैलाशपुर से महिला जाते समय सड़क किनारे लगा 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल महीनों पहले टूटकर लटक गया है। इससे स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सड़क किनारे लगे इस खंभे पर बिजली की लाइनें असंतुलित स्थिति में लटकी हुई दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार पोल की हालत काफी समय से खराब है, लेकिन अब तक बिजली विभाग द्वारा मरम्मत या बदलाव की कोई कार्रवाई नही...