एटा, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को शहर के मोहल्ला कैलाशगंज स्थित राजा के विशाल तालाब की झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झाड़ियों में रहने वाले सैकड़ों पक्षी और जलीय जीव जलकर मर गए। कैलाशगंज स्थित कैलाश मंदिर सामने बने राजा के ताल की झाड़ियों में करीब दोपहर दो बजे के करीब भीषण आग लग गई। तालाब के चारों ओर बसी घनी बस्ती के निवासियों में हड़कंप और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। झांड़ियों में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तालाब के चारों और बने मकानों तक आग की तपिश पहुंच गई। इसे देख हुए स्थानीय लोगों ने अपने घरों की सबमर्सिबल पंप चलाकर पाइपों के जरिए आग पर पानी डालना शुरू किया। हालांकि हवा के चलते आग की लपटें इतनी विकराल हो गई कि स्थानीय लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तालाब की झाड़ियो...