कैलावडा गांव की महिलाओं का तहसील में हंगामा
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- खतौली कैलावडा गांव की दलित समाज की महिलाओं ने शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिलाओं ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने और अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।तहसील दिवस में कमिश्नर रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव की खसरा संख्या 1047 और 1048 की करीब 1740 रकबा भूमि पर वर्षों पहले दलित समाज के लोगों के पट्टे काटे गए थे। आरोप है कि पिछले कई महीनों से दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार एक घंटे में करें समस्या समाधान:डीएम महिलाओं का कहना था कि कई बार तहसील अधिकारियों और लेखपाल को शिकायत व कागजात दिखाने के बावजूद कोई कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.