झांसी, अगस्त 18 -- झांसी। मंगलवार का दिन मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास रहा और इसका गवाह बना झांसी मंडल का ग्वालियर रेलवे स्टेशन। कैलारस और बीरपुर स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण हुआ। वहीं दूसरी तरफ आमान परिवर्तित रेल खंड पर तीन नई गाड़ियों की विस्तारित सेवा का शुभारंभ हुआ। जिसे विकास की नई धुरी बताया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर] मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने...