गढ़वा, फरवरी 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत कैलान जंगल से वन विभाग की टीम ने छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से काटी की गईं लकड़ियां जब्त की। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों के अनुसार करीब दो हजार पीस सखुआ, कारी आसन और सीधा की बल्ली काटी गई थी। उसे दो ट्रैक्टर के बराबर मात्रा में ढेर बनाकर रखा गया था। सूचना मिलते ही कैलान के वनरक्षी दयाशंकर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेस्टर ओमप्रकाश उरांव के नेतृत्व में वनकर्मियों ने पूरी लकड़ियों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भवनाथपुर पहुंचाया। जब्ती के बाद विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। उससे जंगल की हरियाली घट...