कैलहट स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की मांग
मिर्जापुर, जून 26 -- कैलहट, हिन्दुस्तान संवाद। कैलहट रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने से यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के दौरान बीच में ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को उसके नीचे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष इं. राजबहादुर सिंह ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर स्टेशन की इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कैलहट रेलवे स्टेशन पर शीघ्र फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुल बनने से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी समाप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.