अमरोहा, अगस्त 24 -- अमरोहा में कैलसा मार्ग पर बाइकों की टक्कर में धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में बाइक के अज्ञात चालक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में घनश्याम सिंह का परिवार रहता है। शनिवार शाम उनका बेटा धर्मेंद्र सिंह बाइक लेकर किसी काम से क्षेत्र के गांव केशोपुर जा रहा था। अमरोहा-कैलसा मार्ग पर जब वह अनवार के घर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल धर्मेंद्र को परिजन जोया रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे होने के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया तथा बाइक वहीं छोड़ दी। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पर...