लोहरदगा, नवम्बर 18 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी दिशा में स्थित बक्सी जंगल में 18 हाथियों का झुंड पहुंच गया है। झुंड में दो शावक भी हैं। कुडू की ओर से झुंड इस जंगल में आए हैं। इस दरमियान रास्ते में पड़ने वाले कई किसानों के धान फसल को नुकसान पंहुचाया है। लगातार इस क्षेत्र में झुंड के आने और जान माल की क्षति पंहुचाने से लोग काफी दहशत में हैं। दो दिन पहले कुडू प्रखंड में एक व्यक्ति को हाथियों ने कुचलकर मार डाला था। अभी कैरो में जिस जगह हाथी डेरा जमाए हैं, उसी स्थान पर दो महीना पहले कैरो प्रखंड बस्ती के एक युवक को मार डाला था। वन विभाग और प्रशासन की ओर से ग्रमीणों से आग्रह किया गया है कि झुंड के करीब न जाए, न ही उसे छेड़खानी करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.