लोहरदगा, जनवरी 23 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड में विद्या की देवी सरस्वती की पूजन भक्तिभाव से किया गया। प्रखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों के आलवा विभिन्न चौक-चौराहों एन आकर्षक पंडाल बनाकर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित किया गया। विद्यार्थियों व युवकों ने विधिवत पूजन किया। कैरो दुर्गा बाड़ी के पास युवकों ने भव्य पंडाल बनाकर मां शारदे की पूजन किया। पूरे क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय हो गया। किसी भी अप्रिय घटना के लिए प्रशासन की चुस्त दरुस्त व्यवस्था नजर आई। बाइक दस्ता के जवान पूरे क्षेत्र में गस्ती करते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...