लोहरदगा, सितम्बर 26 -- कैरो, (रवि प्रजापति), प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय में मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। कैरो में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1975 में हुई थी। उस समय छह लोग संस्थापक सदस्य बने थे। इनलोगों ने दस-दस रुपये राशि जुटाकर दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी। शुरुआती पूजा के पहले पुजारी महेश्वर साहू और संधिबली कर्ता महाबीर साहू, जो वर्तमान में मौजूद हैं। बताया गया कि तब दुर्गा जी की फोटो रखकर विधिवत पूजा की गई थी। यह कैरो में दुर्गा पूजा का 50 वां साल है। सभी संस्थापक सदस्यों का देहांत हो चुका है। वर्तमान में युवकों द्वारा पूजा का भव्य प्रारूप तैयार किया गया है। 60 रुपये से शुरु की गई पूजा का स्वरूप इतना भव्य हो गया है कि 2025 में छह लाख की राशि भी कम पड़ रही है। इस वर्ष कैरो दुर्गा पूज...