लोहरदगा, सितम्बर 26 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के नामनगर जंगल में एक व्यक्ति को फिर हाथियों ने कुचलकर मार डाला। मृतक कैरो प्रखंड बस्ती निवासी 55 वर्षीय पंचम उरांव दो दिन पहले जंगल में दातुन पत्ता तोड़ने गया था। इसी क्रम में हाथियों की चपेट में आकर मारा गया। भय के कारण लोग जंगल में नहीं जा रहे थे। इसी कारण पंचम की मरने की जानकारी नहीं मिली। दो दिनों से परिजन भी काफी खोजबीन कर रहे थे। आज जब हाथियों का झुंड जंगल से निकला तो लोग गए और पंचम के मारे जाने की खबर मिली। शव बुरी तरह कुचला हुआ था। उससे दुर्गन्ध भी आ रही थी। पिछले पंद्रह दिनों में कैरो में हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला है। 12 सितम्बर को महुवरी जंगल में कैरो नयाटोली निवासी युवक इरफ़ान अंसारी को झुंड ने कुचलकर मार डाला था। इसी अंतराल में कुडू प्रखंड में भी हाथियों न...