लोहरदगा, मार्च 28 -- कैरो, प्रतिनिधि लोहरदगा कैरो प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। हनहट और नगजुआ में मेले का आयोजन किया गया। कई महावीरी अखाड़ों के युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लिया। इनको समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कैरो प्रखंड मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा निकली। कैरो, उतका, नयाटोली के निर्धारित मार्गों से रामभक्त गुजरते हुए कैरो देवी मंडप प्रांगण पंहुची। इस मौके पर बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सुरक्षा के लिए साथ रहे।इस वर्ष भी दशमी को भरत मिलाप शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक सौ एक अखाड़ों को निमंत्रण दिया गया है।आयोजन में विवेक प्रजापति, सूरजमोहन साहू, विशेश्वर प्रासद दीन, अवध किशोर साहू, विकास भगत, गोविंद महतो, रामप्रसाद यादव, विपिन सिंह, अशोक सोनी, वीरेन्द्र महली, शरत कुमार सह...