लोहरदगा, मार्च 14 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो दुर्गा बाड़ी में महाबीर मंडल की बैठक कृष्णा साहू की अध्यक्षता में हुई। सबसे पहले पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन के बारे चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से वर्ष 2026 महाबीर मंडल के अध्यक्ष विवेक प्रजापति को चुना गया। नवनिर्वाचित महाबीर मंडल अध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णा साहू को समिति के अन्य लोगों ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया और बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष के द्वारा निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को महाबीर मंडल समिति का विस्तार किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया इस वर्ष कैरो में रामनवमी के सभी कार्यक्रम भव्य रूप मनाई जाएगी। भव्य कलशयात्रा के साथ नवरात्रा पाठ, अष्टमी और नवमी जुलूस के साथ दशमी को भारत मिलाप शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...