लोहरदगा, मार्च 6 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुर बाड़ी में बुधवार को ऐतिहासिक डोल मेला का शुभारंभ राधा कृष्ण के पूजन साथ हुआ। इस अवसर पर कैरो प्रखंड के अलावा जिले के कई जगहों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। आचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने विधिवत पूजन कराकर मेले का शुभारंभ कराया। राधे कृष्ण का विधिवत पूजन ठाकुरबाडी में लगातार पांच दिनों तक होगा, इसके उपरांत पंचमी को भव्य डोल मेले का आयोजन करने के बाद इसका समापन होगा। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने राधे कृष्ण के पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद चढ़ाया। युवा पारंपरिक फगुआ गीत-संगीत के साथ खूब थिरके।आयोजन में मंटू साहू, मिठू साहू, कुमार साहू, जगदीश साहू, मनोज साहू, गौतम साहू, टुनू साहू, अनुज साहू सहयोग किया।फोटो-10- लोहरदगा...