वाशिंगटन, अप्रैल 26 -- अमेरिका में शनिवार रात वाशिंगटन हिल्टन होटल में वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे विश्व को हैरान कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम के बीच अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया, लेकिन इस घटना ने राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कुछ घंटों बाद वाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लेविट ने कार्यक्रम से पहले फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का भाषण 'माहौल गर्म कर देगा' और 'गोलीबारी होगी'। उस समय इसे राजनीतिक मजाक के रूप में लिया गया था, लेकिन गोलीबा...