बुलंदशहर, मार्च 1 -- जहांगीराबाद के आरडीपीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा करियर मार्गदर्शन एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कॉरपोरेट संबंध एवं नियुक्ति समन्वयक प्रथम कौशिक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि महाविद्यालय में शीघ्र ही तीन दिवसीय व्यक्तित्व विकास आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुमकुम वर्मा, अनुराधा राघव, मीनाक्षी शर्मा तथा संचालन कर रहीं हिमानी शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...