बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम कक्ष में कैरियर गाइडेंस बेस्ट प्रैक्टिसेज वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कैरियर गाइडेंस प्रोगाम के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिले के पांच राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को शासन से आयोजित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजन में विशेष योगदान देने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से सम्मानित किया गया है। इनमें मुख्य रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला, राजकीय हाई स्कूल रामनगर, राजकीय हाई स्कूल हरहटा, राजकीय हाई स्कूल शिवपुर महंत् के प्रधानाचार्य को मृदुला आनंद जिला विद्यालय निरीक्षक ने रिसोर्स सभागार में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्कश...