झांसी, नवम्बर 17 -- झांसी। पुरातन छात्र संगठन के कार्यक्रम संयोजन में पंख पोर्टल के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज में रती वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में, सतीश कुमार जी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा ने कहा कि पुरातन छात्र संगठन द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन देना बहुत ही उत्तम कार्य है। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पहले भी पुरातन छात्र संगठन के द्वारा आयोजित किए गए हैं और भविष्य में आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। संचालन एवं आभार श्री मनोज गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, संदीप द्विवेदी, प्रतीक अग्रवाल, मानस मधुर, विंग कमांडर आशीष दुबे (सेवा निवृत्त), पवन नैय्यर ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्द...