बागेश्वर, फरवरी 4 -- विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा कक्षा 12 के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। डायट बागेश्वर के प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन जोशी ने तनावमुक्त परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य दीपचंद्र जोशी ने छात्रों को नियमित अध्ययन, पुराने प्रश्नपत्र हल करने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। संचालन राजेश आगरी प्रवक्ता ने किया। सार्थक बिष्ट, नेहा पांडे, अंजलि मेर को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...