दुमका, मार्च 21 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दुमका में जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य आशीष कुमार हेंब्रम के निर्देशन में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दुमका जिले सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वर्ग नवम एवं 11 की छात्राओं एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के वर्ग नवम के छात्रों ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी ने कहा कि कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को अपने कैरियर के बारे में सही जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने रुचि और क्षमता के अनुसार कैरियर चुनना चाहिए और इसके लिए उन्हें सही जानकारी और संसाधनों की आवश्यकता होती है। डायट संकाय सदस्य प्रियंकर परमेश ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि कैरियर काउंसलिंग होने से छात्र-छात्राओं को भविष्...