साहिबगंज, जून 5 -- बोरियो। बोरियो थाना क्षेत्र के कैरासोल गांव के एक नाले से पुलिस ने एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। लाश की पहचान गांव के नायकी बड़का मुर्मू (50) के रूप में हुई है। अज्ञात लोगों ने गुरुवार की रात धारदार हथियार से मार कर बड़का मुर्मू की हत्या कर दीI घटना की सूचना मिलते हीं बोरियो थाना के पुअनि सिद्धार्थ टीप्पो, एएसआई देव नारायण साहू सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दियाI पुलिस ने मृतक बड़का मुर्मू की लाश को कैरासोल के डोन डब्बू नाला से निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक के कनपट्टी,मूँह एवं कान पर चोट के निशान पाया गया है। पुलिस के अनुसार किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को घटना स्थल से खून के धब्बे, मृतक के हाफ पैंट, दो गमछा मिले हैं। जानकारी...