शामली, अप्रैल 9 -- कैराना। कैराना से नोएडा के लिए रोडवेज बस सेवा का नियमित संचालन गुरुवार से शुरू किया गया। निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने बताया कि नोएडा डिपो से कैराना के लिए बस संचालन की मांग लगातार उठाई जा रही थी। इस संबंध में संगठन ने डिपो अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र सेवा शुरू कराने का अनुरोध भी किया था। पहले समय निर्धारण में दिक्कतों के चलते केवल एक बस का संचालन शुरू किया गया था, जो नियमित रूप से कैराना नहीं पहुंच पा रही थी। अब नोएडा डिपो की एक बस का नियमित संचालन कैराना से नोएडा शुरू हो गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से नोएडा में पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोगों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी।तीन तलाक मामले में पति पर मुकदमाकैराना। मारपीट करने और तीन...