शामली, जनवरी 27 -- क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे। तहसील में एसडीएम निधि भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। बार भवन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईशपाल सिंह और महासचिव सरवेज जंग ने तिरंगा फहराया। गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राशिद अली ने धूमधाम के साथ तिरंगा फहराया। डीके कॉन्वेंट स्कूल में अध्यक्ष राजकुमार सेन और प्रबंधक संजीव कुमार गोयल ने तिरंगा फहराया। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि हाजी नसीम कुरैशी एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में प्रब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.