शामली, जून 22 -- कैराना। नगर में गगनचुंबी विशाल तिरंगा स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है। यह तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेगा। बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल का श्रेय नगर पालिका के सभासद एवं अधिवक्ता शगुन मित्तल को जाता है। सभासद शगुन मित्तल ने पूर्व में नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में विशाल गगनचुंबी तिरंगा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे अब स्वीकृत किया गया है। रविवार को गगनचुंबी तिरंगा लगाकर ट्रायल किया गया है। गगनचुंबी तिरंगा नगर के वार्ड संख्या-11 में कैराना थाना के सामने नवनिर्मित पार्क में स्थापित किया जायेगा। यह भी पढ़ें- अवश्य--गोपाल नगर पार्क में ओपेन जिम शुरू इसके स्थापित होने से नगर की स...