शामली, मई 25 -- शामली। नगर पालिका परिषद कैराना के सभासदों ने प्रस्तावित मेले को निरस्त कराने की मांग को लेकर डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। सभासदों का कहना है कि कस्बे में मेले की आवश्यकता नहीं है और पूर्व में आयोजित मेले के दौरान कई अप्रिय घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोमवार को दिए ज्ञापन में सभासदों ने बताया कि विगत वर्ष नवंबर 2025 में आयोजित मेले के दौरान झूले से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि विवाद एवं झगड़ों के चलते दो मुकदमे भी दर्ज हुए थे। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। सभासदों ने आरोप लगाया कि पहले मेला आयोजन से नगर पालिका को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता था, लेकिन पिछले कुछ समय से विभिन्न विभागों की मौन सहमति से बिना उचित प्रक्रिया क...