शामली, मार्च 11 -- ईरान-इजरायल के बीच युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि कैराना नगर में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। नगर के पेट्रोल पंपों पर आम दिनों की तरह ही लोग पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए। मंगलवार को नगर स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही। वाहन चालक नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल भरवाते रहे। किसी प्रकार की लंबी कतार या अफरा-तफरी का माहौल नहीं देखा गया। फिलहाल यहां तेल की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। यहां अफवाहों का कोई असर नहीं दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...