शामली, मार्च 7 -- कैराना। तहसील में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर 28 शिकायती पत्रों में से तीन का निस्तारण कर दिया। वहीं, गैरहाजिर दो अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी एनपी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के समक्ष जलभराव की समस्या, अवैध कब्जे आदि से संंबंधित 28 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर तीन शिकायती पत्रों निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, संपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.