कैराना में एसपी ने किया पैदल भ्रमण
शामली, जुलाई 1 -- कैराना। नगर में सोमवार देर रात एसपी ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सोमवार देर रात एसपी एनपी सिंह ने फोर्स के साथ नगर के बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण किया। उन्होंने बाजारों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस उपस्थिति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.