शामली, फरवरी 12 -- भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान संगठन ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस समझौते से किसानों को नुकसान बताया है। इस बाबत एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया है। गुरुवार को भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों को बिना आयात शुल्क के भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे देश के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। संगठन का कहना है कि इससे भारतीय कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसान संगठन ने प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त 20...