शामली, मई 28 -- कैराना। नगर की प्राचीन ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। वहीं, डीएम व एसपी ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर स्थित प्राचीन ईदगाह में गुरुवार प्रातः करीब सवा छह बजे जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके पश्चात दुआ मांगी गई। नमाज से पूर्व मौलाना ताहिर हसन ने कहा कि आबादी के हिसाब से ईदगाह परिसर छोटा पड़ गया है। ईदगाह की देखरेख के लिए कमेटी का गठन किया गया है तथा इसके सौंदर्यीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथ, मांगी अमन चैन की दुआएं उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ईदगाह की चारदीवारी के निर्माण और परिसर में फर्श का कार्य शुरू कराय...