शामली, अगस्त 6 -- झिंझाना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित अपराधियों में शामिल और कैराना पलायन प्रकरण के बाद सुर्खियों में आया कैराना का एक लाख के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश फुरकान पुत्र फेमू बुधवार को दिन दहाड़े मुठभेड़ में मारा गया। रंगाना-खानपुर मार्ग पर एक पोल्ट्री फार्म के पास हुई इस मुठभेड़ में फुरकान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ऊन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फुरकान पर लूट हत्या रंगदारी आदि के 24 मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम का एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ, जबकि तीन पुलिस अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- यूपी में दिनदहाड़े एनकाउंटर, एक लाख के इनामी फुरकान को मार गिराया, कैराना पलायन में आया था नाम एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया क...