गिरडीह, मई 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के करीबांक पंचायत के कैराडाबर गांव में शुक्रवार को कैराडाबर और टौपैया गांव के बीच बहने वाले नाले में नहाने को लेकर दो समुदायों के बीच बहस हो गई थी। हालांकि बाद में मामले को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के सहयोग से शांत करा दिया गया था। क्षेत्र में तनाव की स्थिति नहीं बने, मामला तुल नहीं पकड़े। इसको लेकर शनिवार को थाना में दोनो पक्षों के सदस्यों से आपस में बैठाकर समझौता करवाया गया और सहमति पत्र में दोनो पक्षों से हस्तांक्षर लेकर बांड भरवाया गया। बता दें कि कैराडाबर और टोपैया गांव के बीच एक नाला है। यह भी पढ़ें- बैठक में बकरीद पर शांति बनाये रखने की अपील कैराडाबर गांव के ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च और सहयोग से नाले पर एक कच्चा बांध बनाया है। इस बांध के पानी का उपयोग केराडाबर के ग्रामीण नहा...