जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुर। कैरव गांधी के अपहरण एवं फिरौती मांगने के आरोपी उपेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह और अमरेंदर सिंह ने गुरुवार को जमानत अर्जी वापस ले ली। जबकि, एडीजे- 3 की अदालत में तीनों की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। अधिवक्ता अखिलेश सिंह व योगराज श्रीवास्तव ने बताया कि अपहरण केस की सुनवाई अब एडीजे- 2 की अदालत में होगी जबकि, जमानत अर्जी पूर्व से एडीजे-3 की अदालत में लंबित था। इससे फिर से जमानत अर्जी संबंधित अदालत में दायर किया जाएगा। मालूम हो कि मनजीत सिंह और अमरेंदर सिंह पंजाब और उपेन्द्र सिंह बिहार से गिरफ्तार होकर जेल गया है। यह भी पढ़ें- कैरव गांधी अपहरण केस में एडीजे की अदालत में 13 को होगी सुनवाई बता दें कि बिष्टूपुर 13 जनवरी को उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण हुआ था, जिसे पुलिस ने 26 जनवरी को बरही हाइवे से बरामद क...